Search

 
 
 

धनबाद : नीरज हत्याकांड में डब्लू मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

 
Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद डब्लू मिश्रा उर्फ डब्लू गिरि उर्फ राकेश कुमार मिश्रा को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. डब्लू मिश्रा 11 अप्रैल 2017 से जेल में बंद था. उस पर शूटरों को शरण देने का आरोप है. डब्लू मिश्रा के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में डब्लू मिश्रा की जमानत अर्जी लंबित थी. इससे पहले रिंकू सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन उसका केस अन्य आरोपियों से अलग चल रहा था. जबकि पिंटू सिंह को जमानत सुप्रीम कोर्ट से मिली है. इस तरह इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की जमानत हो चुकी है. ज्ञात हो कि नीरज हत्याकांड में डब्लू मिश्रा के अपराध स्वीकारोक्ति बयान में झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह का नाम आया था. डब्लू मिश्रा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा था कि रंजय सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए नीरज सिंह की हत्या की गई थी जिसमें संजीव सिंह भी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-decomposed-body-recovered-from-bushes-in-barwadda/">धनबाद

: बरवाअड्डा में झाड़ियों से सड़ा-गला शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही