Dhanbad : कोयला मजदूरों का वेतन समझैता लागू होने समय नजदीक आ गया है. कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 1 जुलाई से समझैते को लागू करने का एलान कर दिया है. जेबीसीसीआई से जुड़े नेताओं, ट्रेड यूनियनों ने उम्मीद जताई थी कि समझौता जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई में लागू हो जाएगा. एचएमएस नेता नाथूलाल पांडेय ने मंगलवार 6 जून को जानकारी दी कि समझौता 1 जुलाई को लागू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयला मजदूरों का 11 वां वेतन समझौता एक जुलाई 2023 से लागू होने का एलान कर दिया है.
अन्य मांगों पर चेयरमैन से बैठक बुलाने को कहा
श्री पांडेय के मुताबिक कोयला मंत्री ने मंगलवार 6 जून को दिल्ली में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित `यूजी माइनिंग - सस्टेनेबल एनर्जी सिक्योरिटी के लिए आगे का रास्ता` विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में मंत्री ने यूनियन नेताओं से बातचीत में समझौता 1 जुलाई से लागू करने का आश्वासन दिया है. कोयला मंत्री से बात करने वालों में श्री पांडेय के अलावा डीडी रामनन्दन (सीटू), एस क्यू जामा (इंटक), सुधीर घुरडे (बीएमएस) व हरिद्वार सिंह (एटक) शामिल थे. श्री पांडेय ने बताया कि उन लोगों ने मंत्री के समक्ष मेडिकल अनफिट के तहत आश्रितों के नियोजन, एक जनवरी 2017 से 20 लाख ग्रेच्युटी भुगतान और महिला वीआरएस के मुद्दे भी उठाए. मंत्री ने कोल इंडिया चेयरमैन से एक बैठक बुलाने को कहा. यूनियन नेताओं से उत्पादन में सहयोग की अपील
मंत्री ने यूनियन नेताओं से उत्पादन में सहयोग करने को भी कहा. इससे पूर्व प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि कोल इंडिया उपकरण विनिर्माताओं के साथ यूजी खानों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के लिए तैयार है. आने वाले दिनों में कोयले की मांग बढ़ने वाली है. 2030 तक 1.5 बिलियन टन एवं 2040 तक 2 बिलियन टन कोयले का उत्पादन करना है. मंत्री ने प्रदर्शनी में स्टालों का दौरा किया, जहां नवीनतम भूमिगत खनन प्रौद्योगिकियों और मशीनों का प्रदर्शन किया गया है. इस मौके पर कोल सचिव अमृतलाल मीणा, कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल, सीसीएल सीएमडी व कोल इंडिया के भावी चेयरमैन सीएम प्रसाद समेत मंत्रालय और कोल इंडिया के अधिकारी मौजूद थे. इसके बाद कोयला मंत्री ने कोल मंत्री अवार्ड के तहत कोल इंडिया के 21 महाप्रबंधकों को सम्मानित किया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment