Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की बड़मुड़ी कोलियरी में ट्रक लोडरों ने मजदूरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दो दिनों तक मैनुअल लोडिंग का काम ठप कर रखा. निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने 10 मई को कोलियरी पहुंच कर डीओ धारकों के साथ वार्ता की. वार्ता में प्रति टन 10 रुपए मजदूरी बढ़ाने पर सहमति बनने के बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. पूर्व में मजदूरों को 170 रुपया प्रतिटन मजदूरी मिलती थी, जो बढ़कर अब 180 रुपए प्रतिटन हो गई है. अरूप चटर्जी ने बताया कि नई दर 19 मई से लागू होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mistake-in-railway-land-measurement-villagers-stopped-boundary-construction/">धनबाद
: रेलवे की जमीन मापी में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने बाउंड्री निर्माण रोका [wpse_comments_template]
धनबाद : पूर्व विधायक के हस्तक्षेप से ट्रक लोडरों की बढ़ी मजदूरी

Leave a Comment