Search

 
 
 

धनबाद : लोयाबाद में वर्चस्व की जंग, गोली-बम के धमाकों से दहली डेको आउटसोर्सिंग

 

दहशहत में मजदूर, घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद

Loyabad : लोयाबाद थाना क्षेत्र की सेन्द्रा बांसजोड़ा परियोजना अंतर्गत डेको आउटसोर्सिंग कंपनी गुरुवार की रात गोली व बम के धमाकों से दहल उठी. नकाबपोश अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर कंपनी के व्यू प्वाइंट पर रात करीब एक बजे कई राउंड गोलियां चलाई और बम फोड़े. इस घटना के बाद से मजदूरों में दहशत व्याप्त है. हथियारबंद बदमाश चार-पांच बाइक पर सवार होकर आये थे. पहुंचने के साथ ही गोलीबारी व बमबाजी शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुन मजदूरों में भगदड मच गई. कुछ मजदूर गाड़ी में छुप गए. अपराधियों ने शिफ्ट इंचार्ज गौतम महतो को काम बंद करने की धमकी देते हुए उनकी गाड़ी के समीप बम फेंक दिया, जिसमें शिफ्ट इंचार्ज बाल-बाल बच गए. बमों के धमाकों से स्टोर रूम व कार्यालय का एसबेस्टस टूट गया है. हालांकि किसी भी मजदूर को क्षति नहीं पहुंची है. कुछ देर बाद सभी अपराधी फरार हो गए. अपराधियों के जाने के बाद शिफ्ट इंचार्ज ने घटना की सूचना कंपनी के प्रबंधक व लोयाबाद थाना को दी. थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. मजदूरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर करीब 12 घंटे तक कंपनी का काम बंद रखा. पुलिस के आश्वासन के बाद शुक्रवार की दोपहर में काम शुरू हुआ. कंपनी के प्रबंधक मधु सिंह ने लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से मजदूर काफी डरे हुए हैं. इधर, लोयाबाद  थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने कहा कि आउटसोर्सिंग में असामाजिक तत्वों ने बमबाजी की है. घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है. बम की छोटी-छोटी सुतली भी मिली है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-tap-water-scheme-flopped-in-gandey-women-blocked-the-road-for-2-hours/">गिरिडीह

: गांडेय में नल जल योजना फ्लॉप, महिलाऔं ने  2 घंटे जाम रखी सड़क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही