Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः वार्ड 38 के पार्षद प्रत्याशी जय कुमार ने किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन

जय कुमार ने कहा कि वर्ष 2010 से लेकर अब तक जनता ने उन्हें लगातार जनादेश देकर सेवा का अवसर दिया है. अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड 38 में कई मूलभूत समस्याओं का समाधान कराया है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में प्रचार अभियान तेज हो गया है. वार्ड नंबर 38 के पार्षद प्रत्याशी जय कुमार ने मंगलवार को वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से समर्थन व आशीर्वाद मांगा. कहा कि वार्डवासियों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहा हूं और आगे भी रहूंगा.


 जय कुमार ने कहा कि वर्ष 2010 से लेकर अब तक जनता ने उन्हें लगातार जनादेश देकर सेवा का अवसर दिया है. अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड 38 में कई मूलभूत समस्याओं का समाधान कराया है. क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय, व उप स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है.
उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है. यदि इस बार भी जनता उन्हें विजयी बनाती है तो वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही