Search

 
 
 

धनबाद : मानदेय नहीं मिलने से गुस्से में वार्ड सदस्य, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

 
केलियासोल में 20 सूत्री मांगों को लेकर बैठक, सरकार पर उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप Nirsa : केलियासोल पंचायत भवन में 9 पंचायत के 90 वार्ड सदस्यों ने रविवार 9 जुलाई को 20 सूत्री मांगों को लेकर परमेश्वर महतो की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में वार्ड सदस्य को मानदेय देने समेत कई मांग की गई. मौके पर परमेश्वर महतो ने कहा कि विगत 1 साल से वार्ड सदस्य संघ बना है. लक्ष्य है धनबाद जिले के 10 प्रखंडों में वार्ड सदस्य संघ का गठन कर हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना. उन्होंने कहा कि एक साल से वार्ड सदस्यों को मानदेय नहीं मिला, जबकि मुखिया, उप मुखिया, प्रमुख व उपप्रमुख को मानदेय दे दिया गया है. सरकार की ओर से अधिकार व कर्तव्यों को लेकर किसी तरह का प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया. पंचायत की किसी भी बैठक में प्रस्ताव को पारित करने में वार्ड सदस्य की सहमति या बहुमत आवश्यक है, इसके बावजूद शुरू से उपेक्षा हो रही है. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमें हमारा हक और अधिकार नहीं मिला तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इसके बावजूद भी अगर सरकार की नींद नहीं खुली तो हमलोग सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप दे देंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-giridihs-young-man-who-came-to-katras-for-coal-mining-died-wife-said-murdered/">धनबाद

: कोयला खनन को कतरास आए गिरिडीह के युवक की मौत, पत्नी बोली- हत्या हुई है   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही