Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड बीडीओ से मिला वार्ड सदस्य संघ, नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा

 
अनदेखी से आहत वार्ड सदस्यों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Maithon : एग्यारकुण्ड प्रखण्ड के वार्ड संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने मंगलवार 22 अगस्त को बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार से मिला और नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा. संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि मुखिया और पंसस की तरह वे लोग भी निर्वाचित हुए हैं. लेकिन पंचायती राज गठन के 12 साल बीत जाने के बावजूद भी उन्हें तरजीह नहीं दी जा रही है. एग्यारकुण्ड प्रखण्ड में आयोजित मासिक बैठक में भी नहीं बुलाया जाता है. विकास कार्यों में भी अहमियत नहीं दी जाती है. लेकिन अब वो चुप बैठने वाले नहीं हैं. हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जायेगी. मांगपत्र में वार्ड सदस्यों के मानदेय 15 सौ रूपये करने, वृद्धा विधवा पेंशन, पीएम आवास या अन्य किसी भी तरह के आवेदन फार्म में वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर का कॉलम होने, वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर मुखिया विकास कार्य कराये, सभी निर्वाचित सदस्यों की आपस में मासिक बैठक हो, प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्यों की भी मासिक बैठक हो, पंचायत सचिवालय में वार्ड सदस्यों के लिए एक कमरा आवंटित हो जैसी मांगे शामिल हैं. मौके पर संघ की सचिव शांति देवी, पंचम चौधरी, सूरज पासवान, मो.इसराइल, कुमारी कुंती, आसिया खातून, तयबा खातून सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-menage-workers-gheraoed-the-sub-station-for-the-outstanding-salary/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बकाया वेतन के लिए मैनडेज कर्मियों ने किया सब स्टेशन का घेराव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही