Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में वार्ड सदस्य संघ की नई कमेटी गठित, सरयू बने अध्यक्ष

Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) प्रखंड की 28 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की पहली बैठक 12 फरवरी को लीची बागान में हुई. अध्यक्षता कपिल सिंह ने की. बैठक में वार्ड सदस्य संघ की नई कमेटी का गठन किया गया. दुमदुमी पंचायत वार्ड नंबर 9 के सरयू प्रसाद महतो सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए. वहीं, संजीव मुखर्जी, सविता देवी, मोहम्मद तौशीफ, राजीव मंडल व विजय कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष, गेन्दनावाडीह वार्ड नंबर 6 के आकाश कुमार सिंह को सचिव का दायित्व सौंपा गया. अमित कुमार, करण रजवार व योगेन्द्र कुमार उपसचिव, भानु प्रताप, शकीला खातून, लालू साव, सविता देवी व रेखा देवी कोषाध्यक्ष तथा सलाहकार पद के लिए 10, मिडिया प्रभारी पद के लिए 5, संयोजक पद के लिए 11 वार्ड सदस्यों का चयन किया गया. कोरकोट्टा के मुखिया प्रतिनिधि कपिल सिंह ने कहा कि बैठक में खास कर पंचायती राज अधिनियम के तहत लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sudden-fire-broke-out-in-dhobni-forest-chaos/">धनबाद

: धोबनी जंगल में अचानक भड़की आग, अफरातफरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही