Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अगले चार दिन गर्जन-वज्रपात की चेतावनी, गर्मी से राहत नहीं

Dhanbad : धनबाद सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में शामिल देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में 10 से 14 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवा चलने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. 12 जून तक धनबाद में भी इसका असर दिखने की संभावना है. इसके बाद 14 जून तक यह संथाल के जिलों में केंद्रित हो जाएगा.

  तापमान पर नहीं पड़ेगा कोई असर

राज्य के कुछ हिस्सों में होने वाले गर्जन व वज्रपात की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान पर कोई असर नहीं होगा. अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में मात्र एक से 2 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. लोग रात में भी उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे.

    दिन में तीखी धूप, गर्म हवाओं ने जीना किया दूभर

10 जून शनिवार को धनबाद जिले में सुबह से ही तीखी धूप ने परेशान किया. सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप जलाने लगी. दोपहर में धूप के साथ उष्ण लहर (लू) ने लोगों को खूब झुलसाया. बाजार व कोर्ट मोड छोड़कर बाकी सड़कों पर कर्फ्यू की सी स्थिति दिखी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही