Search

 
 
 

धनबाद : महुदा मोड़ पर मारपीट मामले में वारंटी गिरफ्तार, जेल गया

 
Baghmara : धनबाद (Dhanbad) जिले के महुदा मोड़ स्थित तृप्ति होटल के पास मारपीट मामले के आरोपी युवक विकास दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर 23 अक्टूबर को जेल भेज दिया. महुदा थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने 22 अक्टूबर की रात उसे तेलमच्चो स्थित एक होटल में पकड़ा था. पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. ज्ञात हो कि 5 दिसंबर 2021 की दोपहर तृप्ति होटल के पास दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी हुई थी. आरोप है कि विकास दास तलवार लहराते हुए विरोधी गुट पर हमला करने दौड़ा था. घटना का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें विकास तलवार निकालकर हमला करने की कोशिश करते स्पष्ट दिख रहा है. वह महुदा के क्वार्टर नंबर 64 निवासी बीसीसीएल कर्मी भैरव दास का पुत्र है. वीडिओ के आधार पर महुदा पुलिस ने विकास दास सहित अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले में दो युवक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. विकास फरार चल रहा था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-vhp-and-bajrang-dal-distributed-diyas-candles-to-the-needy-in-sindri/">

धनबाद : विहिप व बजरंग दल ने सिंदरी में जरूरतमंदों को बांटे दीए-मोमबत्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही