Search

 
 
 

धनबाद : सड़क निर्माण को लेकर वासेपुर वासियाें ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 
Dhanbad : धनबाद वासेपुर मटकुरिया में जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मुहल्ले के सैकड़ों लोग लोगों ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. लोग हाथों में मांग से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे. जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वासेपुर निवासी गुलाम मुर्तजा आलम ने बताया कि वासेपुर वार्ड नंबर 14 अंतर्गत आरा मोड़ से मटकुरिया बस्ती होते हुए काली मंदिर जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है. सड़क की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त को कई बार ज्ञापन सौंपा गया. लेकिन नगर निगम ने अब तक कोई पहल नहीं की है. इससे स्थानीय लोगों में निगम के प्रति रोष है. उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण तत्कालीन बिहार सरकार ने किया था. उसके बाद 2016-17 में सड़क के दोनों ओर पीसीसी का निर्माण किया गया था. अब वह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इस रास्ते का पिछले कई वर्षों से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. बताया गया कि नगर निगम और संवेदक के बीच हाईकोर्ट में मामला चल रहे है. मुर्तजा ने कहा कि अगर नगर निगम इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : शिकारी">https://lagatar.in/the-hunter-will-come-will-lay-the-net-but-dont-get-trapped-by-greed-amar-bauri/">शिकारी

आयेगा…जाल बिछायेगा…दाना डालेगा…पर लोभ में आकर फंसना नहीं   : अमर बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही