Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सड़कों से कमाई पर फि‍रा पानी, सिर्फ 3 पार्किंग की हुई बंदोबस्ती

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : शहर की सड़कों से तिजोरी भरने की तैयारी कर रहे धनबाद नगर निगम के अधिकारियों के मनसूबों पर फि‍लहाल पानी फि‍र गया है. सोमवार, 28 फरवरी को सड़क पर सिर्फ 3 पार्किंग स्‍थलों (सैरातों) की ही बंदोबस्ती हो सकी. बाकी 10 सैरातों की बंदोबस्ती में ठेकेदारों ने रूचि नहीं दिखाई. यूं कहें कि निगम के साथ उनकी सेटिंग नहीं हो पाई. अब निगम को नए से इसके लिए तैयारी करनी होगी. लोगों के लिए राहत की बात यह है कि वे कुछ दिनों तक बिना जाम के इन सड़कों पर आवाजाही कर सकेंगे. धनबाद के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि शहर के 13 पार्किंग स्थलों का टेंडर होना था, लेकिन सिर्फ तीन का ही फाइनल हुआ. बाकी 10 पार्किंग स्‍थलों के लिए नए सिरे टेंडर निकाला जाएगा.

5.40 लाख में हुआ पुराना बाजार पानी टंकी चौपाटी का टेंडर

पुराना बाजार पानी टंकी चौपाटी पार्किंग स्‍थल का टेंडर 5 लाख 40 हजार रुपए में फाइनल हुआ. इसे दिलीप कुमार ने लिया है. वहीं, सिटी सेंटर से जालान अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर का टेंडर आदित्यनाथ ने 5 लाख 45 हजार में लिया है. राजेश सिंह ने कतरास-परगाबाद बस डिपो का टेंडर 5 लाख 70 हजार में अपने नाम किया. इन तीनों पार्किंग स्थलों की नीलामी 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए की गई है. बताया जाता है कि टेंडर में कुल 7 लोग शामिल हुए थे. इन सभी ने इन्हीं तीनों स्थानों के लिए बोली लगाई. जिसमें से तीन लोगों ने अधिक बोली लगाकर टेंडर अपने नाम कर लिया.

पहले से थी सेटिंग

बताया जाता है टेंडर में शामिल सभी लोगों की पहले से सेटिंग थी. तीनों पार्किंग स्‍थलों में सभी की हिस्सेदारी रहेगी. ठेकेदारों ने बताया कि 10 प्रतिशत की राशि बढ़ाने की वजह से भी इस बार कई लोग टेंडर में शामिल नही हुए. क्‍योंकि पिछले साल अधिक राशि देकर टेंडर लेने वालों को नुकसान उठाना पड़ा था.

इन जगहों की पार्किंग का भी होना था टेंडर

शांति भवन से टाटा मोटर्स तक और राजेंद्र मार्केट से बैंक मोड़ कुआं तक 9 लाख 26 हजार में,  पुराना बाजार चौपाटी 5 लाख 38 हजार में, बैंक मोड़ टेक्सटाइल मार्केट के सामने 3 लाख 50 हजार में, कोर्ट कैंपस में दो पहिया वाहन पड़ाव 6 लाख 56 हजार में, झरिया मातृ सदन टेंपो स्टैंड 5 लाख 21 हजार में, भौंरा बाजार टेंपो स्टैंड 53 हजार में, पुटकी बस-ट्रेकर स्टैंड 6 लाख 23 हजार में तथा गुहीबांध बस पड़ाव की बंदोबस्ती एक लाख 30 हजार रुपए में होनी थी. यह भी पढ़ें: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही