Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:निगम गेट के पास लगा वाटर एटीएम लोगों को लगा रहा है चूना

Dhanbad: नगर निगम गेट के पास लगे वाटर एटीएम में पानी की तलाश व्यर्थ है. इस मशीन से सिर्फ ठगी का काम हो रहा है. लोगों को मशीन में पैसा डालने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है और ना ही पैसा वापस मिल रहा है. इतना ही नहीं, मशीन खराब होने के बाद भी कंपनी ने कोई नोटिस नहीं चिपकाया है. हर दिन सैकड़ों लोग इस खराब मशीन के शिकार हो रहे हैं. गुरुवार 4 मई को पानी की तलाश में पहुंचे रोहित कुमार नामक एक युवक ने बताया कि मशीन में पिछले पांच मिनट में 14 सिक्के डाल चुका हूं, लेकिन एक बूंद पानी नहीं मिला है. यह मशीन लोगों से ठगी करने के लिए लगाई गई है. निगम की अनुमति से यह मशीन लगी है, लेकिन जिस कंपनी ने लगाई है, उसका कोई आदमी यहां मौजूद नहीं रहता है.  निगम के अंदर जाने पर बताया जाता है कि मशीन निगम की नहीं है. कंपनी को सिर्फ जगह दी गई है. मशीन में गड़बड़ी के बारे में कंपनी का आदमी ही बता सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही