Search

 
 
 

धनबाद: गोमो रेलवे शौचालय का पानी कनेक्शन काटा, यात्री परेशान

 

ठेकेदार सीताराम ने वरीय वाणिज्य प्रबंधक से की शिकायत

Gomoh : गोमो स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित  रेलवे के एक  मात्र  शौचालय का पानी कनेक्शन शुक्रवार 7 जुलाई को आई ओ डब्ल्यू  बिभाग के कर्मचारी उज्ज्वल कुमार एवं सहयोगी  रेलवे के ठेकेदार ने काट दिया. कनेक्शन काट देने से यात्रिय़ों को परेशानी हुई. इस संबंध में पे एंड यूज शौचालय के ठेकेदार सीता राम दास ने वरीय वाणिज्य प्रबंधक ईसीआर गोमो को आवेदन देकर शिकायत की है कि आई  ओ  डब्ल्यू कर्मचारी  सहयोगी रेलवे  ठेकेदार साथ  पहुंचे और पानी का कनेक्शन काट दिया. विरोध करने पर पानी आपूर्ति के बदले सुविधा शुल्क की मांग की.  उन्होंने कहा है कि  ठेकेदार रेलवे का पानी इस्तेमाल करता है  तो सुविधा  शुल्क भी मुहैया कराता है. शौचालय का  पानी का कनेक्शन काटकर ठेकेदार को पानी मुहैया कराया जा रहा  है. इस संबंध में आई ओ डब्ल्यू मनिष कुमार से संपर्क  नहीं हो सका. पानी बंद होने पर ठेकेदार ने शौचालय को बंद कर दिया, जिससे रेल यात्रियों को परेशानी हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही