Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड के गांवों में जलसंकट, मनवाधिकार संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के एग्यारकुंड प्रखंड के गांवों में जलसंकट को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ ने 19 अप्रैल को बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. संघ के सदस्यों ने कहा कि स्टेशन रोड मुगमा, शांतिपाड़ा, शिवडंगाल, भालुकसुधा, गोपीनाथपुर आदि गांवों के लोग भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. इन गांवों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए एग्यारकुंड जलमीनार से पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई थी, लेकिन समस्या जस की तस रह गई. अब तक जलापूर्ति शुरू ही नहीं हुई. इन गांव के सभी चापाकल खराब हैं और कुए भी सूख गए हैं. ग्रामीण आधी रात में अपनी नींद खराब कर डेढ़ किलोमीटर दूर खुदिया नदी व रेलवे फाटक के समीप से पानी लाते हैं. बीडीओ ने आश्वस्त किया कि गांवों में जल्द ही पानी की समस्या दूर कर दी जाएगी. एग्यारकुंड उत्तर, एग्यारकुंड दक्षिण, वृंदावनपुर और गोपीनाथपुर पंचायत में एग्यारकुंड जलमीनार से पाइपलाइन के माध्यम से  जलापूर्ति करने पर काम शुरू कर दिया गया है. समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी. बीडीओ से मिलने वालों में संघ के रामसागर ठाकुर, गीता सिंह, वीरेंद्र राजभर, शुक्ररा गोप, बजरंगी बाउरी, परमेश्वर हाड़ी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही