Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची की लोकबाद पंचायत में जल संकट, दर्जनों घरों को नहीं मिल रहा पानी

 

ग्रामीणों ने मुखिया पति को सुनाई खरी-खोटी  

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड में जल संकट गहराता जा रहा है. पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जल मीनार का निर्माण करवाया गया, इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. लोकबाद पंचायत के दर्जनों घरों में पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है. पंचायत में 8 जल मीनार का निर्माण करवाया गया है, जिसमें दो बंद पड़ी हैं. मस्जिद टोला के दर्जनों घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. शनिवार को पानी को लेकर दो पक्षों में नोक-झोंक भी हो गई. ग्रामीणों ने ठेकेदार पर पैसा लेकर कुछ लोगों को मोटा कनेक्शन देने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया कि पानी समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है. गामीणों ने मुखिया पति जमील अंसारी को खूब खरी-खोटी सुनाई. इधर, मुखिया पति जमील अंसारी ने कहा कि गर्मी में जल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके समस्या बढ़ गई है. समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-target-to-give-ownership-of-acquired-land-to-nhai-before-monsoon/">बोकारो

: मॉनसून से पहले एनएचएआई को अधिग्रहित भूमि का स्वामित्व देने का लक्ष्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही