Search

 
 
 

धनबाद : सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी में पानी-बिजली संकट, लोगों ने एरिया मैनेजर का किया घेराव

 

मेंटेनेंस के नाम घंटों काटी जा रही बिजली, लो वोल्टेज से भी परेशानी : राजेंद्र

Dhanbad : धनबाद के सारायढेला स्थित बीसीसीएल की सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी में पानी व बिजली की समस्या से लोग खासे परेशान हैं. नाराज कोयला कर्मियों ने 27 जून को बीसीसीएल वाशरी डिवीजन के महाप्रबंधक कार्यालय के एरिया मैनेजर( विद्युत विभाग) राहुल मयूर का घेराव कर दिया. काफी देर तक हंगामा भी किया. हंगामा बढ़ता देख एरिया मैनेजर ने कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया. वार्ता में उन्होंने समस्या दूर करने के लिए 15 अगस्त तक की मोहलत मांगी. जनता मजदूर संघ वाशरी डिवीजन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कॉलोनी बीसीसीएल व सेल के कर्मचारी परिवार के साथ रहते हैं. कॉलोनी में कभी मेंटेनेंस के नाम पर, तो कभी बारिश के बहाने अनायास बिजली काट दी जा रही है. अक्सर लो वोल्टेज की भी समस्या रहती है. बिजली नहीं रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है. कॉलोनी में पानी के लिए बोरिंग तो है, लेकिन बिजली नदारद रहने से बोरिंग का पानी जल मीनार में नहीं चढ़ पाता है. वार्ता के दौरान एरिया मैनेजर ने पानी की आपूर्ति के लिए डीजी से बिजली आपूर्ति कराने की बात कही. वर्तमान में तीन मोटर पंप से कॉलोनी वासियों को पानी उपलब्ध कराया जाता है. डीजी की बिजली से दो मोटर पंप चलाने को कहा गया. घेराव-प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद, संजय सिंह, गणेश ठाकुर, विजय सिंह, मोहन महतो, संजीव सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drm-should-apologize-in-the-case-of-harassing-railway-personnel-federation/">धनबाद

: रेल कर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में डीआरएम माफी मांगें- महासंघ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही