पथ निर्माण विभाग व नगर निगम बना मूकदर्शक
Dhanbad: रानीबांध में जलजमाव और गड्ढे आम लोगों के लिए अभिशाप बन गए हैं. इस अभिशाप से मुक्ति में न तो जिला प्रशासन और ना ही नगर निगम सक्षम हो रहा है. बुधवार 20 सितंबर को हल्की बारिश ने रानीबांध की स्थिति को नारकीय बना दिया. वैसे भी यहां प्रतिदिन वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. पथ निर्माण विभाग व नगर निगम मूक दर्शक बना हुआ है. बुधवार को राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार भी मौजूद थे. वह धनबाद के व्यवसायियों से रांची में निवेश की अपील करने आये थे. हालांकि पथ निर्माण विभाग उदासीन बना रहा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment