Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : घड़बड़ गांव में पानी गड़बड़, दिल्ली से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर प्रखंड के फ्लोराइड प्रभावित गांव घड़बड़ में दिल्ली की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विगत सोमवार 30 मई को मध्य विद्यालय में शिविर लगाया. टीम के डीजी अतुल वर्मा एवं एनजीओ के एकलव्य प्रसाद द्वारा फ्लोराइड युक्त पानी से ग्रसित महिला, बच्चे, बूढ़े सहित लगभग डेढ़ सौ लोगों की जांच की गई. उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई. टीम ने क्षेत्र का भी दौरा किया.

वर्षा जल को संरक्षित कर मुहैया कराएंगे स्वच्छ पेयजल

डीजी अतुल वर्मा सहित टीम के सहयोगियों ने कहा कि जल संरक्षण कर हार्वेस्टिंग के जरिए पंचायत को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाएगा. बरसात के पानी को संरक्षित कर शुद्ध बनाया जाएगा. इसके लिए टीम ने मॉनिटरिंग की है. पूर्व में भी टीम ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पानी का नमूना लेकर टेस्ट किया था. घड़बड़ पंचायत में सर्वाधिक मात्रा में फ्लोराइड युक्त पानी पाया गया था. टीम में डॉ राहुल कुमार, डॉ राजीव अग्रवाल, डॉक्टर सौरभ पूर्वे, डॉ सुनीता सिन्हा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-girl-commits-suicide-by-hanging-in-koyriband-jharia/">धनबाद:

झरिया के कोयरीबांध में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही