Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जल सहियाओं को दिया गया जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  कार्यपालक अभियंता प्रमंडल संख्या 2, धनबाद भीखराम भगत द्वारा FTK kit वितरण किया गया. जिला समन्वयक (जलगुणवत्ता) पवन कुमार गुप्ता ने  जल गुणवत्ता की आवश्यकता पर विशेष चर्चा की एवं लैब केमिस्ट शांत गोराई ने FTK प्रयोग विधि विस्तार पूर्वक समझाया. प्रशिक्षण कार्यक्रम दो भागों में बांटकर किया गया. जिसमें प्रथम भाग में FTK किट द्वारा जल जांच प्रशिक्षण एवं द्वितीय भाग में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस गांव बनाने के लिए जल सहिया दीदी की भूमिका के बारे में समझाया गया. द्वितीय भाग का प्रशिक्षण स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक प्रेम सिन्हा ने दिया. जिले के 2 प्रखंडों यथा बाघमारा एवं पूर्वी टुंडी की 80 जलसहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मंद्रा, कान्ड्रा, रूपन रघुनाथपुर, मोहलीडीह, चुरुरिया आदि पंचायत की जल सहिया शामिल थी. प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित जलसहिया जांच किट से अपनी पंचायत में चापाकल, कुआं आदि जल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच कर ग्रामीणों को बताएगी कि कौन सा जल पीने योग्य है और कौन सा हानिकारक है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-other-shopkeepers-took-the-dump-allotted-to-the-fish-seller/">धनबाद

: मछली विक्रेता को आवंटित गुमटी ले गए अन्य दुकानदार [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-other-shopkeepers-took-the-dump-allotted-to-the-fish-seller/">

               

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही