Search

 
 
 

धनबाद : जलापूर्ति का मिला आश्वासन, जिप सदस्य की भूख हड़ताल समाप्त

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा के तिलतोड़िया और घुड़जोड़ा गांव में जलापूर्ति की मांग को ले जिप सदस्य संजय उर्फ पिंटू सिंह ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. ईसीएल मुगमा एरिया एपीएम विमल कुमार भौमिक ने शनिवार 3 सितंबर की शाम श्री सिंह को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई. एपीएम भौमिक, बाबूलाल पांडेय व अन्य अधिकारियों ने धरना स्थल पर आंदोलनरत लोगों से वार्ता की. बीस दिनों के भीतर दो किमी दोनों गांवों में छह इंच की जीएस पाइप लाइन बिछाकर पेयजल उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया गया. एपीएम श्री भौमिक सहित अन्य अधिकारी दोनों गांव भी पहुंचे. कार्यस्थल का जायजा लिया और पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से गड्ढ़ा भी खुदवाया. काम शुरू होने पर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई. बता दें कि दोनों गांव के लोग वर्षों से पेयजल की किल्लत झेल रहे थे. मौके पर रासु रविदास, पिन्टू पटनायक, यादव वैद्यकर, बाबाई कर्मकार, सुकुमार कर्मकार, अमल बाउरी, दिनू कर्मकार, सुरेश दास, दीपक दास, तापस दास, राजू दास, पवन दास, अभिजीत माझी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही