Search

 
 
 

धनबाद: तीन जलमीनारों से जलापूर्ति रही बाधित, दीपावली पर निर्बाध जलापूर्ति का दावा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एक तरफ जहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दीपावली पर शहर में जलापूर्ति की समस्या नहीं होने का दावा कर रहा है तो वहीं सड़क निर्माण कार्य में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन विभाग की पोल खोल रही है. 22 अक्टूबर को धनतेरस जैसे त्योहार पर शहर की तीन जल मीनारों से जलापूर्ति बाधित रही. बड़ी आबादी को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी. बता दें कि पिछले सप्ताह धनबाद वासियों को 5 दिनों तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ी थी. बाद में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दावा किया था कि दीपावली से छठ तक धनबाद वासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी. लेकिन हीरक रोड स्थित लेमन चिल्ली के निकट सड़क निर्माण कार्य मे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इस कारण जलापूर्ति बाधित रही. जानकारी देते हुए जलापूर्ति विभाग के कॉल सेंटर के कर्मी ने बताया कि दीपावाली को देखते हुए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को तुरंत दुरुस्त कर लिया गया और कोशिश रहेगी कि दीपावाली पर शहर में जलापूर्ति की कोई समस्या न हो. उन्होंने कहा कि धनबाद वासियों को भरपूर पानी देने के लिए विभाग चाक-चौबंद बंदोबस्त में जुटा हुआ है. छोटे-मोटे लीकेज को तेजी से सुधार कर जलापूर्ति बहाल की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही