Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में 6 दिनों से जलापूर्ति बाधित, 30 हजार की आबादी प्रभावित समेत 2 खबरें

 
Katras : कतरास में जमुनिया जलापूर्ति योजना का पानी पिछले 6 दिनों से बाधित है. इसके चलते छाताबाद, कैलूडीह, अकाशकिनारी, कतरासगढ़, पंचगढ़ी बाजार, सलेक्ट टांडा सहित आसपास की करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हैं. पानी नहीं मिलने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. भाजपा कतरास मंडल के मंत्री रामकुमार साहू उर्फ छोटू ने बताया कि करीब एक सप्ताह से लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. दूर-दराज के चापानल व कुआं से पानी लाकर काम चला रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोगों से विचार-विमर्श कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगा. इधर, समस्या की समाधान को लेकर मंगलवार को छाताबाद सहित आसपास के दर्जनों लोगों ने धनबाद नगर निगम कतरास अंचल के टैक्स दारोगा सुनील कर्मकार से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराते हुए अविलंब जलापूर्ति करवाने की मांग की. टैक्स दारोगा ने 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है.

ईस्ट बसुरिया में 40 फीट केबल काट ले गए चोर, जलापूर्ति ठप

Tetulmari : बीसीसीएल कुसुण्डा एरिया की ईस्ट बसुरिया कोलियरी अंतर्गत खेमका आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रोजेक्ट से पिट वाटर की सप्लाई में लगे मोटर का 40 फीट कॉपर केबल सोमवार की देर रात चोर काटकर ले गए. इसके चलते ईस्ट बसुरिया इलाके में मंगलवार को जलापूर्ति ठप रही. करीब पांच हजार आबादी की आबादी को पानी नहीं मिला. केबल चोरी की सूचना कर्मियों ईस्ट बसुरिया कालियरी प्रबंधक को दी. इसके बाद अधिकारी और सीआईएसएफ जवानों ने घटनास्थल का मुआयना किया. मोटर चालू करने का कार्य किया जा रहा है. अधिकारियों ने ईस्ट बसुरिया चार नंबर, पांच नंबर एक नंबर, सात नंबर के लोगों को बुधवार को पिट वाटर की सप्लाई शुरू होने की संभावना जताई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-overturns-due-to-brake-failure-in-jharia-driver-saved-his-life-by-jumping/">धनबाद

: झरिया में ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही