Search

 
 
 

धनबाद: पाइप लाइन टूटने से निरसा मध्य पंचायत में जलापूर्ति बाधित

 

मरम्मत शुरू, जल्द ही फिर से होने लगेगी पानी की आपूर्ति : मुखिया

Nirasa : भारी बारिश के कारण शुक्रवार 25 अगस्त को निरसा खुदिया नदी के किनारे पाइप लाइन टूट गई व निरसा मध्य पंचायत में जलापूर्ति ठप हो गई. सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया रीता देवी सहिया व ग्रामीणों के साथ खुदिया नदी पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया. मुखिया ने बताया कि जल्द ही पंचायत वासियों को फिर से सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति होने लगेगी. मुखिया के व्यवहार व विकास कार्यों के प्रति तत्परता के चलते ग्रामीण काफी खुश दिखे. ग्रामीणों की मानें तो वर्तमान मुखिया ने पंचायत में विकास की गंगा बहा दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही