Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा के पास जलापूर्ति का मेन पाइप फटा, 3 दिन से बर्बाद हो रहा लाखों गैलेन पानी

Nirsa : निरसा के देवियाना के पास एनएच-2 किनारे जलापूर्ति का मेन पाइप फटने से लाखों गैलन पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है. पाइप 22 अप्रैल को ही फटा था, लेकिन पेयजल विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है. पिछले तीन दिनों से पाइप से पानी की मोटी धारा फव्वारा के रूप में निकल रही है. यह मेन पाइपलाइन मैथन से धनबाद गई है. पाइप में हुए होल (छिद्र) का आकार भी बढ़ता जा रहा है. यदि इसकी जल्द मरम्मत नहीं की गई, तो धनबाद शहर में पानी की किल्लत हो सकती है. इस संबंध में पूछे जोन पर पेयजल विभाग के एसडीओ मोहन मंडल ने बताया कि पाइप क्षतिग्रसत होने की जानकारी मिली है. उसकी मरम्मत में 4 दिन का समय लगेगा. शटडाउन लेने के बाद ही मरम्मत संभव है. यानी जलापूर्ति बंद करनी पड़गी. इसके लिए धनबाद डीसी की अनुमति जरूरी है.  इधर, जेई भागीरथ कुमार ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत की योजना बना ली गई है. अधिकारियों की अनुमति से जल्द ही राइजिंग पाइपलाइन के लीकेज को ठीक कर लिया जायेगा.

एक सप्ताह पहले भी इसी जगह क्षतिग्रस्त हुआ था पाइप

ज्ञात हो कि 15 अप्रैल को देवियाना गेट के निकट कुछ लोग राइजिंग चोरी से राइजिंग पाइप में छिद्र कर दो-दो इंच के दो कनेक्शन ले रहे थे. इसी दौरान अचानक पाइप फटने से पानी बर्बाद होने लगा. पीएचईडी विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध कनेक्शन को हटाया. एक सप्ताह बाद उसी स्थान पर दोबारा पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-jawan-fell-from-train-in-barmasia-both-legs-cut-off-death/">धनबाद

: बरमसिया में आरपीएफ जवान ट्रेन से गिरा, दोनों पैर कटे, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही