Search

 
 
 

धनबाद:  झरिया में पाइप क्षतिग्रस्त होने से नहीं हुई जलापूर्ति

 
Jharia : जामाडोबा जल संयंत्र से झरिया जलमीनार जाने वाली 30 इंच की मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से सोमवार 3 जुलाई को झरिया शहर व आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति ठप रही. कोयलांचल के लगभग चार लाख लोगों को पानी नहीं मिलने से हाहाकार मचा है. झरिया वासियों में झमाडा प्रबंधन की लापरवाही से आक्रोश है. कनीय अभियंता आशुतोष राणा का कहना है कि जलापूर्ति पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति बाधित रही. झमाडा के कर्मी और असंगठित मजदूर पाइप की मरम्मत में जुटे हुए हैं. मंगलवार को जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी. मरम्मत कर रहे झमाडा व अन्य कर्मियों का कहना है कि 30 इंच की पाइप के जॉइंट से शीशा निकल गया है, जिससे पानी बहने लगा. पानी झरिया जलमीनार तक नहीं जा सका. कनीय अभियंता आशुतोष राणा की देखरेख में मरम्मत की जा रही है. सामान्य जलापूर्ति मंगलवार की सुबह से संभव होगी.  झरिया में जल संकट से लाखों लोग काफी परेशान हैं. जामाडोबा जल संयंत्र की सही देखभाल नहीं होने के कारण ही ऐसा होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही