Search

धनबाद: अवैध कनेक्शन के कारण जलापूर्ति की पाइप फटी, हो रही पानी की बर्बादी

Nirsa: निरसा (Nirsa) भीषण गर्मी में जहां एक-एक बूंद के लिये लोगों को भारी परेशानीउठानी पड़ रही है, वहीं पानी माफिया की साजिश से हजारों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है. बताते चलें कि निरसा के देबियाना गेट से बैजना जाने वाली सड़क पर क्रशर के समीप मैथन- धनबाद   राइजिंग पाइप से पानी लेने के लिए शुक्रवार को चार फीट गड्ढा खोद कर दो इंच डाया वाली दो पाइप लगा दी गई है. हालांकि जल्दबाजी में काम अधूरा रह गया. नतीजा हुआ कि पाइप फट जाने से पानी बर्बाद हो रहा है. शनिवार सुबह से लाखों गैलन पानी फव्वारे के रूप में बह रहा है. पीएचइडी विभाग के एसडीओ ने बताया कि मध्य रात्रि को उन्हें सूचना मिली कि अवैध ढंग से देबियाना गेट के पास राइजिंग पाइप से कनेक्शन लिया जा रहा है. सूचना मिलने पर जूनियर अभियंता को भेजकर काम बंद करा दिया गया है. पानी का बहाव बंद कराने की व्यवस्था की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp