Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वसंत विहार कॉलोनी में 35 दिनों से जलापूर्ति ठप, त्राहिमाम कर रहे लोग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गर्मी शुरू होने के साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों में पानी के लिए त्राहिमाम शुरू हो गया है. लोग जलापूर्ति के लिये नगर निगम, झमाडा एवं जिला प्रशासन का चक्कर लगाने लगे हैं. बीसीसीएल टाउनशिप की बसंत बिहार कॉलोनी के वरीय नागरिक संघ ने जलापूर्ति की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है. हालांकि कोई कार्रवाई नहीं होने पर सभी आंदोलित हैं. संघ के अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 से ही मुहल्ले के लोग पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं. विधायक से भी शिकायत कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि मुहल्ले में पिछले 35 दिनों से जलापूर्ति बंद पड़ी है.

     पानी के लिए घर छोड़ने को विवश

दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता लखी शर्मा ने जोड़ाफाटक कब्रिस्तान रोड स्थित मुहल्ले में जलापूर्ति की समस्या को लेकर आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान रोड के सैकड़ों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. इस समस्या से आजिज होकर वे एक दिन पहले एक   अपना घर छोड़कर दूसरी जगह किराये पर रहने के लिए चला गया. उन्होंने कहा हा कि जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने पर ही वापस मुहल्ले में लौटेंगे. उन्होंने जलापूर्ति की समस्या को लेकर विधायक, सांसद, पेयजल विभाग के एसडीओ और जेई से भी शिकायत की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही