Search

 
 
 

धनबाद : सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त होने से चिरकुण्डा में दो दिनों से जलापूर्ति ठप

 
मेंटनेंस में लापरवाही का आरोप, लोगों ने की कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग
Maithon : चिरकुण्डा क्षेत्र के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी के समीप सप्लाई पाईप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पिछले दो दिनों से चिरकुंडा के बड़े हिस्से में जलापूर्ति बाधित है. तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी, सुभाष नगर, नेहरू रोड, लायकडीह, सोनारडंगाल सहित विभिन्न इलाकों की करीब 40 हजार की आबादी जलापूर्ति ठप होने से परेशान है. नाराज़ उपभोक्ताओं ने कहा कि हर माह निश्चित समय पर पानी का बिल भुगतान करने के बाद भी नियमित रूप पानी नहीं मिल पा रहा है. यह मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने का नतीजा है. जिसके कारण हर माह में कुछ न कुछ गड़बड़ी होती रहती है. उपभोक्ताओं ने चिरकुण्डा शहरी जलापूर्ति योजना में मेंटेनेंस करनी वाली कम्पनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की. वहीं चिरकुण्डा नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि पाइप मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. जल्द ही जलापूर्ति बहाल हो जाएगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cancer-patients-are-not-getting-full-benefits-in-snmmch-patients-are-turning-outside/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एसएनएमएमसीएच में कैंसर मरीजो को नही मिल पा रहा पूर्ण लाभ, मरीज कर रहे बाहर का रुख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही