Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार

Maithan:  चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना के मैथन स्थित फिल्टर प्लांट में फॉलोमीटर लगाये जाने के कारण 28 फरवरी मंगलवार को चिरकुंडा शहरी क्षेत्र के करीब पचास हजार लोगों को पानी नहीं मिला, जिससे दिन भर लोग परेशान रहे. परेशान लोग दूर दराज से पानी लाने पर मजबूर हैं. लोगों का कहना है कि जलापूर्ति योजना में हर माह 10 से 12 दिन कुछ न कुछ खराबी के कारण जलापूर्ति ठप रहती है. विभाग पूर्व में सूचना भी जारी नहीं करता है, ताकि पानी को स्टोर किया जा सके. लोगों का कहना है कि नगर परिषद को पानी आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिले.  लेकिन नगर परिषद कार्यालय के समक्ष टैंकर खड़ा रहता है, किन्तु टैंकरों से पानी आपूर्ति नहीं की जाती है. इस संबंध में चिनप के कनीय अभियंता उत्तम कुमार ने बताया कि राइजिंग पाइप में कुछ तकनीकी कार्य को लेकर 28 फरवरी व 1 मार्च को जलापूर्ति ठप रहेगी. 2 मार्च से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही