Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा व एग्यारकुंड में 18 टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू

Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-create-havoc-in-barmuri-ocp-goods-worth-lakhs-destroyed/">(Dhanbad)

के ग्रामीण इलाकों के लोग भीषण पेयजल संकट झेल रहे हैं. इसे देखते हुए जिला परिषद की आंतरिक निधि से निरसा व एग्यारकुंड प्रखंड में 22 मई से 18 टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की गई. इसकी जानकारी देते हुए धनबाद के डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को निरसा  के तिलतोड़िया व मदनपुर में 2-2 तथा पांड्रा पश्चिम, बोलडीह, निरसा कांटा, यशपुर व सिमुलडांग में एक - एक टैंकर से पानी सप्लाई की गई. वहीं एग्यारकुंड प्रखंड के गोपीनाथपुर मांझी टोला, बाउरी टोला, शिवडंगाल, शिवलीबाड़ी उत्तर, डूमरकुंडा उत्तर व डूमरकुंडा दक्षिण तथा नूतनग्राम में 8 टैंकर से पानी की सप्लाई की गई. उन्होंने कहा जैसे-जैसे आवश्यकता होगी, टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी. अन्य पंचायतों में भी टैंकर से जलापूर्ति शुरू की जाएगी. निरसा बीडीओ विकास कुमार राय ने बताया कि प्रखंड के 2000 से अधिक लोगों को टैंकर से पानी की सप्लाई की गई. वहीं एग्यारकुंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि टैंकर से पानी सप्लाई करने से 500 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fashion-designing-competition-in-iift-girl-students-showed-talent/">धनबाद

: आईआईएफटी में फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही