Search

 
 
 

धनबाद: जमुनिया से जलापूर्ति बंद, आक्रोशित लोगों ने किया कतरास निगम कार्यालय का गेट जाम

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने 14 जून मंगलवार को धनबाद नगर निगम के कतरास अंचल कार्यालय गेट को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. कतरास गुहिबांध के दर्जनों महिला, पुरुष, बच्चे बाल्टी,डेगची आदि बर्तन लेकर मंगलवार को कार्यालय के गेट पर आ गए और नारेबाजी की. पानी की समस्या से पीड़ित स्थानीय लोग आक्रोश में थे. प्रचंड गर्मी में जमुनिया जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति सातवें दिन भी बाधित रही. ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है. हजारो की आबादी इस समस्या से प्रभावित है. स्थानीय महिला रीता देवी ने कहा कि खरीद कर पानी नहीं पी सकते हैं. पानी नहीं मिला तो सड़क जाम भी करेंगे. ग्रामीणो की अगुवाई कर रही कांग्रेस नेत्री कमला कुमारी ने कहा कि जमुनिया जलापूर्ति से पानी की सप्लाई पांच दिन बंद तो 2 दिन चालू रहती है. अब 15 दिन से पानी सप्लाई नहीं हो रही है. बड़े लोग खरीद कर पानी ले लेते हैं. लेकिन गरीब परिवार पानी खरीद कर नहीं पी सकता है. निगम के अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या से कोई मतलब नहीं है. कोई अधिकारी आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से मिलने तक नहीं पहुंचा. छोटे छोटे बच्चे भी यहां आकर पानी मांग रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-assurance-of-the-assistant-engineer-the-dangling-wires-of-the-electricity-were-not-changed/">धनबाद

: सहायक अभियंता के आश्वासन के बावजूद नहीं बदले गए बिजली के झूलते तार [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-assurance-of-the-assistant-engineer-the-dangling-wires-of-the-electricity-were-not-changed/">

     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही