Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वॉल्व खराब होने से चिरकुंडा के चार वार्डों में जलापूर्ति ठप

Maithon : चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना के नेहरू रोड ब्रह्माकुमारी केन्द्र के समीप राइजिंग पाइप का वॉल्व खराब हो जाने के कारण सोमवार को चिरकुंडा के चार वार्डों में जलापूर्ति ठप रही. करीब आठ हजार की आबादी इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान रही. बताया गया कि वॉल्व खराब होने के कारण रविवार को नगर परिषद कार्यालय की जलमीनार में पानी नहीं चढ़ सका. इस जलमीनार से वार्ड 18, 19, 20 व 21 में जलापूर्ति होती है. लेकिन सोमवार को घरों में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच सका सका. सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि मिस्त्री वॉल्व को ठीक करने में जुटे हुए हैं. मंगलवार की सुबह से लोगों को पानी सुचारू रूप से मिलने लगेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही