Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 33 हज़ार केवी का तार टूट कर गिरने से झरिया-पुटकी में जलापूर्ति ठप

Advertisement
Advertisement
बुधवार रात ढ़ाई बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित, जामाडोबा प्लांट में नहीं हो सका जल भंडारण Jorapokhar : गोधरा फीडर सेंटर के 33 हजार केवी का तार जामाडोबा आरएस फीडर के 33 हजार केवी के तार पर टूट कर गिर गया है. जिससे झमाडा वाटर प्लांट जामाडोबा में देर रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है. जिसके कारण प्लांट में जल भंडारण नही हो सका. लिहाजा झरिया व आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गयी है. झमाडा कर्मियों ने बताया कि बुधबार की रात ढाई बजे से ही विद्युत आपूर्ति ठप है. जल भंडारण गृह 12 और 9 एमजीडी में जल भंडारण नही किया जा सका है. जल भंडारण नही होने से झरिया, पुटकी क्षेत्रों में जलापूर्ति नही की गई है. झमाडा के कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से जल भंडारण नहीं हो सका. बिजली बहाल होते ही पानी की सप्लाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य के बाद जल्द ही बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-criminals-dominate-in-jharia-coal-theft-is-happening-under-government-protection-babulal/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झरिया में अपराधियों का बोलबाला, सरकारी संरक्षण में हो रही कोयला चोरी : बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही