Search

 
 
 

धनबाद : लोस में महिला आरक्षण बिल पेश होने से आधी आबादी में खुशी की लहर

 

महिला नेत्रियों ने कहा-  संसद व विधानसभाओं की बदलेगी तस्वीर

Dhanbad : केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 27 साल बाद मंगलवार 19 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने किए जाने पर कोयलांचल की महिला नेत्रियों में खुशी की लहर है. चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, या फिर जेएमएम हर दल की महिलाओं ने विधेयक का स्वागत किया है. कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक को मंजूरी मिलने से लोकसभा और राज्यसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं की तस्वीर बदल जाएगी. अभी देश के आधे से अधिक राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 10 फीसदी से भी कम है. एक बार फिर लोकसभा में केंद्र सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल 2023 पेश किया है. देश के अधिकतर राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन किया है. इसे कानून का दर्जा मिलने से लोकसभा में महिला सदस्यों की संख्या 181 हो जाएगी.

आधी आबादी है, 50% मिलना चाहिए आरक्षण : रीता प्रसाद

भाजपा महिला मोर्चा की धनबाद जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने से काफी खुशी हुई. इससे महिलाओं का विकास संभव हो पाएगा. आबादी आधी के नाते महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए था. अभी 33 फीसदी के लिए बिल पेश किया गया है. बाकी 17 फीसदी अपनी प्रतिभा से ले लेंगे.

विधेयक के पारित होने से देश की महिलाओं को होगा फायदा : लक्ष्मी मुर्मू

[caption id="attachment_762709" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/lakshmi-murmu-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> लक्ष्मी मुर्मू, झामुमो[/caption] झामुमो नेत्री लक्ष्मी मुर्मू ने कहा कि लोकसभा में पेश आरक्षण विधेयक का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल दिया गया है. इसे पारित होने के बाद महिलाओं को काफी फायदा होगा. लोकसभा व विधानसभाओं में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ेगी. लोकसभा में 82 सदस्य हैं, जो 181 हो जाएंगी. 33 फीसदी का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे 50 फीसदी होना चाहिए. था.

महिला आरक्षण बिल पेश करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार : रमा सिन्हा

[caption id="attachment_762710" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/rama-sinha-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> रमा सिन्हा, भाजपा[/caption] भाजपा नेत्री रमा सिन्हा ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश कराने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देती हूं. महिला आधी आबादी है. 33 फीसदी के लिए बिल पेश किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-sets-herself-on-fire-in-baghmara-situation-critical/">धनबाद

: बाघमारा में महिला ने किया खुद को आग के हवाले, स्थिति नाज़ुक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही