Search

 
 
 

धनबाद : हम भाग्यशाली हैं कि हमारे जीवनकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है- अपर्णा

 
Nirsa : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में रविवार को निरसा बाजार में अयोध्या से आए अक्षत व  22 जनवरी को होने वाली श्राराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र बांटा गया.  कार्यक्रम की शुरुआत निरसा-जामताड़ा रोड स्थित दुर्गा मंदिर, संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर में देवी देवताओं एवं पुजारियों को निमंत्रण के साथ हुई. विधायक अर्पणा सेनगुप्ता ने कहा कि हम सभ भाग्यशाली हैं कि हमारे जीवनकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा ने लोगों से 22 जनवरी को घरों व मंदिरों में दीप जलाकर पूजा-अर्चना करने व शाम में दिवाली मनाने की अपील की. मनु तिवारी ने लोगों से 22 जनवरी को निरसा यज्ञ मैदान में आतिशबाजी उत्सव में भाग लेने के लिए निमंत्रित किया. इसके बाद जीटी रोड, सिनेमा हॉल मोड, हटिया मोड़ आदि क्षेत्रों में अक्षत वितरण किया गया. मौके पर संजय सिंह, खगेश ठाकुर, मुन्ना सिंह, मधुरेंद्र गोस्वामी, कृष्णा नंदन रवानी, बृहस्पति पासवान, कमला देवी, शंकर गोयल, मनोज साव, अमरेंद्र मिश्रा, अमित झा, मल्लेश्वरी यादव, भोला गोराई, रतन तिवारी, दिनेश ठाकुर, विवेक मोदक, कुणाल राय, संजय महतो, सूरज चौहान, अनूप मोदक, संतोष सिंह, दिनेश साव, मुरली मोहन अग्रवाल आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-invites-businessmen-for-the-inauguration-of-ram-temple-2-news-including/">धनबाद

: विधायक ने व्यवसायियों को दिया राम मंदिर के उद्घाटन का न्योता समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही