Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: व्यवस्था को बदलने के लिए हमें एकजुट होना होगा : जयराम महतो

Advertisement
Advertisement

लखीपुर गांव में देर रात हुई झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की सभा

Nirsa :  केलियासोल प्रखंड अंतर्गत लखीपुर गांव में 23 जून शुक्रवार की रात लगभग 11.30 बजे एक सभा को संबोधित करते हुए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेता जयराम महतो ने कहा कि व्यवस्था को बदलने के लिए हमें एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि विस्थापितों को उनका अधिकार नहीं मिला. कोल इंडिया की ईसीएल व बीसीसीएल दो इकाइयां हैं, जहां दिन रात कोयला की चोरी हो रही है. परंतु भोले-भाले ग्रामीण जलावन के लिए कोयला ले जाते हैं तो उन्हें चोर की संज्ञा दी जाती है. दूसरी ओर कोयला तस्करों को प्रशासन और राजनीतिक दल के नेता संरक्षण देने का काम करते हैं. ऐसी व्यवस्था के खिलाफ ही हमारी लड़ाई है. व्यवस्था को बदलना चाहते हैं तो एकजुट होकर लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि रात में इस तरह महिलाओं का बाहर निकलना संकेत है कि झारखंड में परिवर्तन तय है. उन्होंने कहा कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में मैथन व पंचेत दो डैम हैं, जहां से बिजली का उत्पादन होता है. फिर भी यहां के लोग बिजली के लिए तरसते रहते हैं. दोनों डैम के निर्माण में यहां के लोग विस्थापित हुए. विधानसभा से संसद तक हमारी भागीदारी जरूरी है, तभी व्यवस्था में परिवर्तन होगा. श्री महतो ने कहा कि सभी दलों ने मिलकर झारखंड को लूटने का काम किया है. लुटेरों से झारखंड को बचाना होगा. मौके पर नीतेश कुमार महतो, अंकित महतो, सचिव अभिषेक महतो, नंदकिशोर महतो, मिथुन राय, मुकेश महतो, मिठू महतो, दुर्गाचरण महतो, रूपेश, राजीव, प्रेम, सोनू, राहुल, दीपक,सूरज, मुकेश समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही