Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड की 8 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगा हम- शंकर मांझी

 
Mahuda : हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) झारखंड विधानसभा चुनाव में 8 सीटों पर लड़ने का दावा किया है. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी व नंदलाल मांझी ने सोमवार को महुदा में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि बिहार की तरह झारखंड में भी सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो हम एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा अकेले चुनाव लड़ेंगे. पार्टी का झारखंड के कई विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा जनाधार है. मोर्चा के नेताओं ने झारखंड में जन मुद्दों को लेकर आंदोलन किया है. विधानसभा चुनाव में पार्टी कई सीट जीत सकती है. उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए शुरू से ही संघर्ष करते रहे हैं. उन्होंने आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि समाज के ही कुछ लोग दलितों को बरगला कर फैसले का विरोध करवा रहे हैं, जो सरासर गलत है. यदि दलित के सक्षम व्यक्ति ही हमेशा आरक्षण का लाभ लेंगे तो, वंचित कहां जाएंगे. केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कहा है कि दलित समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए. मौके पर नारायण प्रसाद मांझी, दिना मांझी, संतोष सागर, मनोज कुमार मांझी, राकेश मांझी, चतरा जिला अध्यक्ष मनोज मांझी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-bjp-will-protest-from-august-28-to-september-4/">चिकित्सक

दुष्कर्म-हत्या मामला : भाजपा 28 अगस्त से चार सितंबर तक विरोध-प्रदर्शन करेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही