Search

 
 
 

धनबाद : नीतिगत मुद्दों पर संघर्ष कर देश को देंगे कृषि का विकल्प- प्रो. दिनेश एब्रॉल

 
Dhanbad : विज्ञान समिति झारखंड, अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क व भारत ज्ञान विज्ञान समिति का दो दिवसीय सेमिनार 6 दिसंबर को हीरापुर अग्रसेन भवन में शुरू हुआ. सेमिनार का उद्घाटन करते हुए भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क के पूर्व महासचिव और कृषि वैज्ञानिक प्रो. डॉ. दिनेश एब्रॉल ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन उन्नत कृषि पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पा रहा है. इसके चलते किसान दिनों दिन गरीब होते जा रहे हैं. गांवों से किसानों का पलायन लगातार जारी है. सभी के सहयोग से नीतिगत मुद्दों पर हस्तक्षेप और संघर्ष कर कृषि का विकल्प देने का प्रयास किया जाएगा. सेमिनार में कृषि संकट से निपटने पर विशेष चर्चा हुई. सेमिनार में 13 राज्यों से 40 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. काशीनाथ चटर्जी ने बताया कि देश कृषि संकट के दौर से गुजर रहा है. इस संकट के निदान के लिए इस सेमिनार को आयोजित किया गया है. कृषि में हस्तक्षेप कर एक ठोस योजना तैयार की जाएगी और पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. मौके पर प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन, हेमंत कुमार जायसवाल, भोलानाथ राम, रवि सिंह, बालेश्वर बाउरी, राजू बाउरी, सविता कुमारी, सपन माजी, भोला सिंह, मो. शमीम खान आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-advocates-boycott-work-demanding-withdrawal-of-increase-in-court-fees/">धनबाद

: कोर्ट फीस में वृद्धि वापस लेने की मांग पर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही