धनबाद: सिंदरी में आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बिजली गुल
Sindri : सिंदरी में गुरुवार 25 मई की शाम तेज आंधी व बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि ओलावृष्टि, कई जगहों पर पेड़ व पोल गिरने से बिजली गुल हो गई है. इससे लोगों को यातायात में दिक्कत हो रही है. शहरपुरा बाजार के कई दुकानों के एसबेस्टस शीट उखड़ गए हैं. के थ्री कॉलोनी, पीडीआइएल गेस्ट हाउस, बंद पड़े अस्पताल के नजदीक, आइएम टाइप में पेड़ गिरने से पोल टूट गए और यातायात बाधित हो गया है. सिंदरी के बीटी नंबर 2 आवास पर पेड़ गिर गया. इससे आवास में दरारें पड़ गई हैं. बिजली गुल होने से व्यवसाय पर असर पड़ा है. हालांकि सूचना है कि झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारी बिजली सप्लाई के लिए कार्य कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment