Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बादलों के गायब होते ही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है. बीते 24 घंटे में धनबाद जिले के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान पूर्व की तरह 17 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी. 25 मार्च को अधिकतम तापमान 1 बार फिर 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना जताई गई है. 23 मार्च को धनबाद जिले में सुबह से ही तीखी धूप रही. धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया. 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. 21 मार्च को धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
धनबाद: बदला मौसम, तीखी धूप ने कराया गर्मी का एहसास
Last Updated: Mar 23, 2023 12:00 AM (IST)