Search

 
 
 

धनबाद : बीएसके कॉलेज मैथन में हिन्दी नवजागरण पर वेबिनार आयोजित

 
Maithon : बीएसके कॉलेज मैथन में हिन्दी विभाग की ओर से शुक्रवार 13 अक्टूबर को "हिन्दी नवजागरण के स्त्री प्रश्न: एक संवाद" विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया. दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराज अग्रसेन कॉलेज हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. आरती यादव बतौर मुख्य वक्ता इसमें शरीक हुईं. उन्होंने विषय पर अपना विचार रखते हुए सीमांतनी उपदेश, एक अज्ञात हिंदू औरत व एक बंग महिला जैसी रचनाओं के लेखन से सभी को परिचय कराया. साथ ही उस दौर के पुरुष लेखकों द्वारा स्त्रियों की समस्याओं के उद्धार संबंधी लेखन के लिमिटेशन पर विस्तार से प्रकाश डाला. दलित आदिवासी के लिए हिंदी नवजागरण क्या लेकर आया सहित अन्य सवालों पर अपना विचार विधार्थियों के बीच रखा. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीपी सिंह के धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रो. नितिशा खलखो, प्रो. संध्या कुमारी, प्रो. मनीला समद, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अंजली कुमारी, प्रो. सुमिता खलखो, प्रो. लीना सिंह, प्रो.सोनाली डांग, प्रो.महावीर, प्रो. भोला प्रसाद, प्रो. जयश्री कांत वर्मा, जीतेंद्र सिंह, अमित कुमार, जगन्नाथ सोरेन, रोशन मिश्रा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-bbmku-vice-chancellor-dr-shukdev-bhoi-removed/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. शुकदेव भोई हटाए गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही