Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  दुर्घटना में मृत बच्चे का शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

Govindpur : सड़क हादसे में मृत कुसमाटांड़ गांव निवासी 8 वर्षीय आदर्श गोस्वामी का शव पहुंचते ही गुरुवार 4 मई को गांव में मातम छा गया. आदर्श गोस्वामी, उसके पिता शिवदास गोस्वामी एवं माता बुधवार को कोडरमा जिला के चंदवारा थाना के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए थे. आदर्श ने मौके पर दम तोड़ दिया था. चंदवारा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद शव कुसमाटांड़ लाया गया. खुदिया घाट में अंतिम क्रिया कर दी गई. गंभीर रूप से घायल शिवदास गोस्वामी को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थानांतरित किया गया है. यह घटना उस समय हुई, जब शिवदास गोस्वामी एवं अन्य गिरिडीह जिले के झारखंड धाम में विवाह के बाद वापस लौट रहे थे. शिवदास गोस्वामी के पिता रेखा राम गोस्वामी की आर्थिक स्थिति दयनीय है. ग्रामीणों ने उसके इलाज के लिए 51 हजार रुपये का चंदा किया और उसे दिया. गोस्वामी कल्याण परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल कुसमाटांड गांव पहुंचा व शोकाकुल रेखाराम गोस्वामी से मिला व आर्थिक सहयोग करने का निर्णय भी लिया. प्रतिनिधिमंडल में शामिल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, राजकुमार गिरि, निरंजन गिरि,  देवेंद्र भारती, संजय गोस्वामी,  समीर गोस्वामी, ज्ञान रंजन गोस्वामी, बासुदेव गोस्वामी, बैजनाथ गोस्वामी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही