Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा थाना में एसडीपीओ का स्वागत, स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की विदाई समेत 2 खबरें

 
Maithon : चिरकुंडा थाना में शुक्रवार को आयोजित समारोह में नए एसडीपीओ रजत मानिक बाकला का स्वागत किया गया. वहीं चिरकुंडा, मैथन, कुमारधुबी थाना के छह सब इंस्पेक्टरों को विदाई दी गई. एसआई शमीम अंसारी, दीपक सोरेन, संजय महतो, राहुल भारती, शंकरदयाल मेहता, विनय महतो व वसीम अनवर खान का तबादला कर दिया गया है. मौके पर निरसा सर्किल इंस्पेक्टर अक्षय राम भी मौजूद थे. एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने सभी एसआई को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया. समारोह का अध्यक्षता चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व संचालन माणिक लाल गोराई ने किया.

आंखद्वारा की मुखिया ने दो जलमीनारों का किया शिलान्यास

Nirsa : कलियासोल प्रखंड की आंखद्वारा पंचायत की मुखिया जानकी सिंह ने गांवों में पानी की किल्लत को देखते हुए शुक्रवार को दो सोलर जलमीनारों का शिलान्यास किया. इनमें से एक बड़मुड़ी गांव के बाउरी टोला आंगनबाड़ी केंद्र के समीप और दूसरी जलमीनार कोडा प्राथमिक विद्यालय के समीप बनाई जाएगी. दोनों जल मीनारों पर 4-4 लाख रुपए लागत आएगी. जल मीनार का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई. मौके पर षष्ठीपद सिंह,  तीरथ सिंह, कल्याणी बाउरी, सावित्री देवी, चरण सिंह, राजू दत्ता, बुद्धू बाउरी, शंकर खांबराई, मिलन बाउरी, पूजन देवी, गोहिराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-hundreds-of-candidates-may-be-deprived-of-railways-alp-exam-due-to-lack-of-cos-signature//">साहिबगंज

: सीओ के सिग्नेचर के अभाव में रेलवे की एएलपी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं सैकड़ों अभ्यर्थी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही