Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: छाताबाद में झामुमो के नये जिलाध्यक्ष का स्वागत

Katras/ Baghmara : छाताबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार 20 मार्च को नागरिक अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया. समारोह में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, लखन प्रमाणिक एवं अजय रवानी का माला पहनाकर स्वागत किया. जिलाध्यक्ष श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छे ढंग से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी क़ो मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ता तन मन से लग जाएं. वह इस काम में भरपूर सहयोग करेंगे. श्री सोरेन ने कहा कि छाताबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी को सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय बेरोजगारों क़ो नियोजन में प्राथमिकता देनी ही होगी. इस नागरिक अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन अर्जुन भुईयां ने किया था. समारोह क़ो बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू,  मुन्ना सिद्धिकी, रंजीत महतो, बलराम, अमीर खान, रौनक, अब्दुल अंसारी, बबलू अंसारी, राजकुमार दास आदि ने संबोधित किया. समारोह का संचालन संजय रजवार ने किया. मौक़े पर पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही