Search

 
 
 

धनबाद: सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बनी कल्याण समिति

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोगी कल्याण समिति का गठन किया गया. समिति के गठन को लेकर 7 जनवरी शनिवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में समिति की नियमावली व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल रोगी कल्याण समिति के गठन का उद्देश्य मरीजों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था, चादर, दवा, अस्पताल की साफ सफाई, लॉन्ड्री की व्यवस्था सहित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा अस्पताल द्वारा मुहैया कराए जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही