Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्थानीय नियोजन नीति लागू होने से ही युवाओं का कल्याण- अमित महतो

Nirsa : झारखंड में 1932 आधारित खतियान नीति और नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर निरसा विधानसभा क्षेत्र में 7 अप्रैल को लगातार 57वें दिन हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ. निरसा के गुंडवा मोड़ से पिठाकियारी शहीद मैदान तक 21 किलोमीटर की दौड़ में खतियानी झारखंडी पार्टी के अध्यक्ष और सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो शामिल हुए. उन्होंने कहा कि राज्य में जिनके पास भी खतियान है चाहे वह किसी भी वर्ष का हो, वे खतियानी हैं. इस आधार पर सरकार को राज्य में खतियान नीति लागू करनी चाहिए. जब तक खतियान नीति व खतियान आधारित नियोजन नीति नहीं बनेगी तब तक झारखंड के युवाओं का कल्याण नहीं हो सकता. इससे झारखंड अलग राज्य का उद्देश्य भी पूरा नहीं होगा. हाफ मैराथन दौड़ में दौड़ में पांड्रा बेजरा के मुखिया प्रतिनिधि चंडी प्रसाद महतो, अशोक महतो, सीताराम महतो, प्रेम टुडू, रूपचांद मुर्मू, इलियास अंसारी, असगर अंसारी, कुश महतो, जन्मंजय महतो, चंदन महतो, सुनील मरांडी, सदानंद गोराई, मिहिर दास, चंदन गोराई आदि  शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railways-sent-notice-to-primary-school-nayanagar-dse-said-will-not-allow-school-to-be-broken/">धनबाद

: रेलवे ने प्राथमिक विद्यालय नयानगर को भेजा नोटिस, डीएसई बोले- नहीं टूटने देंगे स्कूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही