Rajganj : धनबाद जिले का अति पिछड़ा इलाका तिलैया में ग्रामीणों को जलसंकट से जूझना पड़ रहा है. तालाब सूख जाने के बाद तो लोग और ज्यादा परेशान हो गए हैं. गांव के लोग खेतों में सब्जी उगा कर रोजी रोटी का जुगाड़ करते हैं. मगर इस भीषण गर्मी में कुआं, तालाब सूख जाने से उनकी चिंता बढ़ गई है. खेतों में लगी सब्जी की फसल सूखने लगी है. हजारों की लागत से अच्छी आमदनी करने का सपना पाले किसानों को अब रोटी के भी लाले पड़नेवाले हैं. ऐसे किसान ज्यादा परेशान हैं, जिसके पास आय का एक मात्र साधन सब्जी की खेती है. ग्रामीण सुरेश महतो का कहना है कि वह 5 से 6 एकड़ में खेती करते हैं. पूरे लॉकडाउन में बाजारों में सब्जी नहीं पहुंच सका, जिसके चलते औने-पौने दाम में बेचना पड़ा था.
धनबाद: सूख गए कुआं व तालाब, मुरझाने लगी सब्जी की फसल
Last Updated: May 20, 2023 12:00 AM (IST)