Search

 
 
 

धनबाद : गए थे चाची को देखने, इधर ताला तोड़ माल ले गए चोर

 
Dhanbad: माडा कॉलोनी निवासी पीडीएस डीलर सुभाष गुप्ता के घर 24 अगस्त की देर रात चोरी हो गई. घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ किया. सुभाष गुप्ता ने घटना की लिखित शिकायत सदर थाना में दी है. कहा है कि वे माडा कॉलोनी में प्रमोद तिवारी के घर में किरायेदार हैं. पत्नी काम से मायके गई है. घर बंद कर बीमार चाची को देखने पुराना बाजार स्थित उनके घर गए थे. लगभग डेढ़ बजे रात लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था. सामान बिखरा हुआ था. 27 ग्राम का सोने का चेन, 3 ग्राम का लॉकेट, तीन बैग कपड़ा सहित 30 हजार रुपया नगद की चोरी हुई है. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/dhanbad-ruckus-on-lucky-in-sindri-firing-3-police-officers-injured/">सिंदरी

में “लक्की” पर बवाल, फायरिंग, 3 थानेदार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही