Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ‘क्लीन मैथन-ग्रीन मैथन’ अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार रेस

Nirsa: निरसा (Nirsa) क्लीन मैथन, ग्रीन मैथन अभियान में बंगाल के प्रशासनिक अधिकारी चुस्त दिख रहे हैं. रविवार 3 जुलाई को डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेस ऑथोरिटी पश्चिम बर्दवान के बैनर तले मैथन डैम एवं कल्याणोश्वरी क्षेत्र को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर जागरुकता शिविर के साथ पुलिस बागान में पौधरोपण किया गया. कल्याणोश्वरी मंदिर के निकट आशा रिसोर्ट सभागार में जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ. कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायाधीश टीएस शिवगनम, न्यायाधीश राजिर्ष भारद्वाज ने जला शिविर का शुंभारम्भ किया. इसके पूर्व मैथन डैम स्थित मजूमदार निवास में न्यायाधीशों ने मैथन डीवीसी हाईडल (पन बिजली) केंद्र का भ्रमण किया तथा मैथन डैम क्षेत्र की साफ सफाई तथा पुलिस द्वारा लगाई गई कागज सामग्री की दुकान (कागज घर), प्लास्टिक एवं गंदगी की रोकथाम के लिए लगाए गए पुलिस सहायता केंद्र का भी जायजा लिया. उन्होंने मैथन डैम स्थित पुलिस बागान में पौधरोपण भी किया.

  स्लोगन के साथ कमेटी गठित

न्यायाधीश के निर्देश पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की अगुवाई में मैथन डैम तथा कल्याणोश्वरी मंदिर एवं पर्यटन क्षेत्र को प्रदूषण एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर क्लीन मैथन ग्रीन मैथन स्लोगन के साथ कमेटी गठित की गई है. कमेटी से स्थानीय समाजसेवी, दुकानदार, नाव चालक, पुलिस, डीवीसी प्रबंधन, पंचायत, ब्लॉक, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को जोडा गया है. मौके पर डीसीपी (एच क्यू) अंशुमन साहा, सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाटी, कल्याणेश्वरी फाडी प्रभारी उज्ज्वल साहा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: दुमका:">https://lagatar.in/dumka-headmaster-accused-of-molestation-case-registered/">दुमका:

हेडमास्टर पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही